फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news board exam

Mainpuri News: परीक्षा की शुचिता भंग करने पर होगी प्राथमिकी

Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news board exam
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 93 परीक्षा केंद्रों को छह जोन, 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर जोन में एक एक जोनल मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक सेक्टर में एक एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती किया गया है। परीक्षा की शुचिता भंग करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने यह बातें बताईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई बैठक में कहा कि जनपद पूर्व में संवेदनशील श्रेणी में सूचीबद्ध था। लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा को संपन्न कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे संचालित रहें। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश किसी भी दशा में न हो। जिस दिन जिस विषय का पेपर हो उसी के पैकेट खोले जाएं। गलती से भी किसी दूसरे विषय का पेपर न खोला जाए। महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाओं में विशेष सतर्कता बरती जाए। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगाए जाएं कि प्रत्येक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के ज़द में रहे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर बालिकाओं की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा ही की जाए। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
परीक्षा पर एक नजर--

18 फरवरी से 12 मार्च तक
जनपद में कुल 69442 परीक्षार्थी
हाईस्कूल के परीक्षार्थी 29691
इंटर मीडिएट के परीक्षार्थी 29751
प्रथम पाली सुबह 8.30 से 11.45 तक

द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed