फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news biker died bike missing

Mainpuri News: हाईवे पर युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Sat, 18 Apr 2026 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news biker died bike missing
फोटो 1 मृतक दीपांशु का फाइल फोटो - फोटो : samvad
बेवर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईवे पर छिबरामऊ के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर युवक की बाइक हेलमेट गायब मिले, पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, लोगों में लूट के दौरान हत्या की चर्चा है। हालांकि अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 34 पर बझेरा दौलतपुर ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह जनपद कन्नौज के इंदिरा नगर छिबरामऊ निवासी 37 वर्षीय दीपांशू चतुर्वेदी का शव पड़ा मिला, चेहरे पर चोट थी, चेहरा नीला पड़ गया था। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी ली, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के परिजन भी आ गए, पिता मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि पुत्र दीपांशू बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ससुराल भोगांव जाने की बात कह कर निकला था। मगर, वह ससुराल नहीं पहुंचा, देर रात सूचना किसी ने कॉल कर बताया कि आपका पुत्र नेशनल हाईवे पर पड़ा है। परिजन ने रात भर तलाश किया, मगर बेटा नहीं मिला। सुबह बेटे का शव पड़ा मिला, पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। लेकिन मौके से पुलिस को मृतक की बाइक, हेलमेट नहीं मिला है। चर्चा रही कि युवक के साथ लूट की गई और फिर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ने मौके पर देखी थी बाइक, परिजन को दी थी सूचना
नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात जब दीपांशु गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उस समय प्रेमिल निवासी सराय दौलत थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज वहां रुका था, वह अपने बहनोई के घर बेवर थाना क्षेत्र के गांव बनकिया में रह रहा है। उसने दीपांशु को डिवाइडर के पास पड़ा देखा था, उसकी बाइक भी पास ही पड़ी हुई थी। इस बारे में प्रेमिल ने दीपांशु के मोबाइल से ही परिजन को फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। वह एंबुलेंस को सूचना देकर घर चला गया। रात भर परिजन दीपांशु को ढूंढते रहे, शुक्रवार सुबह प्रेमिल ने मौके पर आकर परिजन को घटनास्थल पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता का इकलौता पुत्र था दीपांशु
नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात जान गंवाने वाला 37 वर्षीय दीपांशु माता-पिता का इकलौता पुत्र था, एक बहन भी है। पिता एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। दीपांशु भी प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह घर में ही रह रहा था, दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।


बाइक का गायब होना घटना को लेकर पैदा कर रहा संदेह

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला सड़क हादसे का है, कई तरह की चर्चाएं हैं। मौके से बाइक व हेलमेट का न मिलना, निश्चित रूप से संदेह पैदा करने वाला है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। परिजन की ओर से कोई भी आरोप सामने नहीं आया है, शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed