फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri daughter Deepshikha got selected for post of DSP after passing UPPSC

UPPSC Success Story: डीएसपी बनी मैनपुरी की बेटी, बताई पढ़ाई की स्ट्रेटजी, लक्ष्य हासिल करना कितना आसान ?

Sat, 08 Apr 2023 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 10:03 PM IST
सार

UPPSC Result 2022: मैनपुरी की बेटी दीपशिखा डीएसपी बन गई हैं। उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। दो बार असफल भी हुईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। गलतियों से सीखा और तीसरे प्रयास में 66वीं रैंक हासिल करके अपने जिले का गौरव बढ़ाया।

 

विज्ञापन
Mainpuri daughter Deepshikha got selected for post of DSP after passing UPPSC
दीपशिखा शाक्य डीएसपी बनीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बेटी ने UPPSC में 66वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता व परिवार का नाम तो रोशन किया ही है। साथ ही पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। सफलता की सूचना मिलते ही गांव के लोग, रिश्तेदार, मित्र सभी ने उन्हें बधाई दी। दीपशिखा का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। 

विज्ञापन


किशनी विकासखंड क्षेत्र के नगला दिनू गांव निवासी कल्याण सिंह शाक्य की पुत्री दीपशिखा बचपन से ही होनहार दिखती थीं। दीपशिखा शाक्य के पिता कल्याण सिंह वर्तमान में आगरा जनपद के विकासखंड सैंया में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां मीरा शाक्य मध्य प्रदेश के मुरैना में हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में तैनात हैं। 

विज्ञापन

असफल होने पर कमियों को ढूंढा और उन्हें ठीक किया

दीपशिखा ने बताया कि उन्होंने दसवीं की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मुरैना तथा बारहवीं की पढ़ाई विक्टर कॉन्वेंट स्कूल मुरैना मध्यप्रदेश में हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने दो बार पहले भी प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। इससे वह निराश नहीं हुई, बल्कि कमियों को ढूंढा और उन्हें ठीक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

तीसरी बार के प्रयास में दीपशिखा ने वह पा लिया जिसके सपने उन्होंने देखे थे। बताया कि उन्होंने पहले एक साल तक तैयारी की थी। इसके बाद वह मुरैना में अपनी मां के पास रहकर घर पर ही पढ़ाई कर रही थीं। वह घर पर 10 से 11 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता हासिल हुई।

सच्चे मन से तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी

UPPSC की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। यदि लक्ष्य को निर्धारित कर सच्चे मन से पढ़ाई की जाए तो सफलता आज नहीं तो कल मिलती ही है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे लक्ष्य निर्धारित कर सच्चे मन से तैयारी करें, निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed