{"_id":"58a4981e4f1c1bd157d83e3a","slug":"mahilaon-kee-suraksha-ke-lie-laenge-nae-kaanoon-keshav-maury","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाएंगे नए कानून : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाएंगे नए कानून : केशव मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 14 वर्ष तक सत्ता में जनता का ही नही बल्कि अपराधियों व माफियाओं का विकास हुआ है। भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनाकर सलाखों के पीछे किया जायेगा। माताओं व बहनों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस और नए कानून लाए जाएंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वह बेवर, किशनी और करहल क्षेत्र में सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
बेवर के इटावा रोड पर चुनावी सभा में केशव प्रसाद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ तक दिया जाएगा। पुलिस भर्ती में भ्रष्टाचार रूपी दीमक को खत्म किया जाएगा। जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं व अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भोगांव में भाजपा के प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री को जिताकर सपा-बसपा के कुशासन को समाप्त करें। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी सबसे पॉपुलर नेता हैं। सभा को पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर, सरिता शाक्य, प्रदीप चौहान, राहुल राठौर, अरविंद तोमर, शिवओंकारनाथ पचौरी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता महेश पाल व संचालन सूबेदार शाक्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन सरितकान्त भाटिया, डॉ. शैलेन्द्र सिंह शैलू, अनुराग पांडेय, भइयालाल गुप्ता, विजय सिंह वैस, राजीव मिश्रा, अशोक चौहान, डॉ. शिवराज राजपूत, कौशल मिश्रा, अन्नू बैस, डाक्टर ब्रह्मदत्त गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किशनी की सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त किया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इस मौके पर नगला मंगद निवासी बंटू यादव, जीतू यादव व उदयपुर निवासी सुनील यादव ने एक दर्जन साथियों सहित सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, एसपीएस बघेल, राहुल राठौर, सुधीर गुप्ता ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमन्त गुप्ता, प्रेम सिंह शाक्य, हरनाथ सिंह, ममतेश शाक्य, शिवदत्त भदौरिया, बीनू चौहान, बॉबी भदौरिया, शिवानू चौहान, राहुल गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं, बरनाहल के कस्बा नवाटेढ़ा में करहल क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सपा और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा साफ होने जा रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नोट बंदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती से लेकर राहुल गांधी तक परेशान हैं। सभा में मौजूद करहल विधान सभा प्रत्याशी रमा शाक्य को जिताने की उन्होंने अपील की।