फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mahila ke saath chhedakhaanee aur maarapeet par siyaasat tej

महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट पर सियासत तेज

Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
mahila ke saath chhedakhaanee aur maarapeet par siyaasat tej
पीड़िता के घर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीड़ित महिला को यदि न्याय न मिला और उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा महिला मोर्चा उसके समर्थन में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। सपा सरकार में मैनपुरी ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष स्वाति सिंह का।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री स्वाति सिंह गुरुवार को लगभग दो बजे मैनपुरी पहुंचीं। यहां पर पीड़िता के कोर्ट में बयान होने के बाद वे उससे मिलने दीवानी परिसर पहुंचीं। वहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक पुलिस जीप में बैठी महिला और उसके पति से बातचीत की। इस दौरान महिला ने बताया कि किस प्रकार उसे सरेराह पीटा गया और पुलिस ने मामूली धाराओं में कार्रवाई की। यही नहीं घटना के बाद आरोपी और उनके समर्थक उसे फोन कर लगातार धमका रहे हैं कि यदि कार्रवाई की तो उसके पति को मार दिया जाएगा और उसे तेजाब से जला देंगे। इसके अलावा उसके घर में खाने तक के लिए कुछ नहीं हैं। पुलिस की मौजूदगी में भी महिला इतनी अधिक डरी हुई थी कि वह आरोपियों के खिलाफ कुछ न बोलकर सिर्फ यही कह रही थी कि उसे घर जाने दिया जाए। इसके बाद स्वाति सिंह ने पुलिस अधिकारियों से जब मेडिकल रिपोर्ट आदि मांगी तो वे कुछ भी नहीं दिखा सके। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सरिता भदौरिया, रश्मी सिंह, प्रदेश मंत्री नीलमा कटियार, निष्ठा सिंह, अंजुला सिंह माहौर, मंजूषा चौहान, बीना श्रीवास्तव, कविता राठौर, सुषमा दीक्षित, सरिता शाक्य आदि मौजूद थीं। बता दें कि पांच सांसदों का दल भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन


देर शाम घर मिलने पहुंचीं
 स्वाति सिंह देर शाम पीड़िता के घर पहुंची। वहां उन्होंने आधा घंटे तक पीड़िता से बातचीत की और निडर होकर रहने को कहा। साथ ही हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। भाजपा नेताओं ने पीड़िता के घर पर खाने पीने का सामान भी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी में सरेराह महिला से छेड़खानी व मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने दीवानी न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज कराए हैं।
बीते सोमवार को किशनी बाईपास पर पति व बच्चों के साथ खड़ी महिला से किसी बात को लेकर वहां मौजूद आनंद यादव से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी और उसके दो अन्य साथी अजय यादव निवासी मोहल्ला गढ़ी, कुलदीप उर्फ कुल्ली निवासी किशनी ने लाठी डंडा से पीटकर महिला को घायल कर दिया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट में मामला दर्ज कर आनंद यादव को जेल भेजा था। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर अन्न जल त्यागते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी थी। इस मामले में एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने किशनी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

गुरुवार को पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जमानत न मिलने के बाद जेल भेजा गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed