फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Maha Yagya will be held for the creation of Hindu nation and world peace.

Mainpuri News: हिंदू राष्ट्र निर्माण और विश्व शांति के लिए होगा महायज्ञ

Tue, 20 Jan 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 20 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Maha Yagya will be held for the creation of Hindu nation and world peace.
फोटो 19 आगरा रोड पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते स्वामी प्रखर महाराज। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित मैरिज होम में सोमवार को विचार गोष्ठी हुई। इसमें यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर महाराज ने विप्र बंधु को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुष्कर राजस्थान तीर्थ क्षेत्र में 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक दो सौ कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्वव्यापी आतंकवाद का शमन, हिंदू राष्ट्र निर्माण और विश्व शांति है। यह आयोजन सिर्फ ब्राह्मण बंधु के ही सहयोग से संपन्न होगा। गोष्ठी में पूर्णानंद पुरी ने संसार के हित में आयोजित यज्ञ में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

श्री अमरनाथ सेवा मंडल के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी प्रखर महाराज ने किया। इस दौरान मीतू मिश्रा, प्रबंधक देवेंद्र मिश्रा, अजीत कुमार दुबे, रमेश चंद्र पांडेय, कमलेश दीक्षित, डॉ़ सीपी तिवारी, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed