फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth dies after T-shirt gets caught in rice mill machinery.

Mainpuri News: राइस मिल में टी-शर्ट फंसने से युवक की मौत

Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after T-shirt gets caught in rice mill machinery.
मैनपुरी। इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एक राइस मिल में काम करते समय हादसा हुआ। एक युवक की चलती मशीन में टी-शर्ट फंसने से जान चली गई। मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी दीपक कश्यप उर्फ विक्रम (26) सोमवार सुबह 10 बजे मशीन पर काम कर रहा था। तभी उसकी टी-शर्ट चलती मशीन की शाफ्ट में फंस गई। वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed