Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Made a mistake by listening to a friend; arrived at the exam center with a device.

Mainpuri News: दोस्त के बहकावे में आकर कर दी गलती, डिवाइस लेकर पहुंचा परीक्षा केंद्र

Mon, 02 Nov 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Made a mistake by listening to a friend; arrived at the exam center with a device.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान पकड़ा गए अभ्यर्थी ने अपने दोस्त के बहकावे में आकर ये गलत कदम उठा लिया और अब वह कानून के शिकंजे में फंस गया। एक जरा सी चूक ने उसके भविष्य पर अपराध का कलंक लगा दिया। पुलिस उसके दोस्त की भी जानकारी करने में जुटी है।

कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी राकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रयागराज के उसके एक दोस्त पर उसके दो लाख रुपये उधार थे, जब उसने रुपये मांगे तो दोस्त ने असहजता जताई और कहा कि मैं तुमको परीक्षा में पास करा सकता हूं। इससे हमारा लेनदेन खत्म हो जाएगा। राकेश भी अपने दोस्त की बातों में आ गया और ब्लूटूथ डिवाइस लेकर कॉलेज में पहुंच गया। उसने प्रवेश द्वारा पर तो किसी तरह से पुलिस को चकमा दे दिया, लेकिन परीक्षा के दौरान उसकी गतिविधियों से वह पकड़ में आ गया। किसी की नजर में न आने से बचने के लिए उसने कान में माइक लगा रखा था और ब्लूटूथ डिवाइस को खिड़की के पास रख दिया था। वह बार-बार इधर-उधर देख रहा था। बस इसी हरकत से वह पकड़ गया। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया उसके दोस्त को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवालइस सनसनीखेज खुलासे ने यूपीएसएसएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग और मेटल डिटेक्टर के दावों के बीच एक अभ्यर्थी शातिर तरीके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और ब्लूटूथ जैसे उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर और सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने में कैसे कामयाब हो गया, क्या केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत थी या चेकिंग महज एक औपचारिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी
मामले की नजाकत को भांपते हुए जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा तुरंत भारी पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। केंद्र अधीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed