फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   maan ke saje bhavan, aaj se ghar-ghar hogee pooja

मां के सजे भवन, आज से घर-घर होगी पूजा

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
maan ke saje bhavan, aaj se ghar-ghar hogee pooja
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चैत्र नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए गुरुवार को दिनभर लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखे। वहीं देवी के भक्तों के व्रत रखने के कारण फलों से लेकर अन्य संबंधित वस्तुओं के दाम तेज हो गए। वहीं लोगों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने इस बार बाजार में बड़े पैमाने पर आकर्षक पैकिंग में रोली, चावल और हल्दी आदि बाजार में उतारी है। पालिका की अनदेखी चलते मंदिरों के आसपास गंदगी होने से लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन


गुरुवार को बाजार में पूजा से संबंधित सामग्री की दुकानें सज गईं। इन पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। किसी ने देवी की प्रतिमाएं खरीदीं तो किसी ने पूजा की सामग्री। बड़ा चौराहा, घंटाघर चौराहा के अलावा, लेनगंज, देवी रोड, मदार गेट, स्टेशन रोड आदि स्थित दुकानों पर माता की पूजा से संबंधित सामग्री की खरीदारी श्रद्धालुओं ने की। वहीं मंदिरों में भी साफ-सफाई का दौर चलता रहा। हालांकि मंदिरों के आसपास गुरुवार तक गंदगी पड़ी दिखी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। उनका कहना था कि नवरात्र पर भी अधिकारी मंदिरों के पास सफाई नहीं करा सकते तो क्या फायदा। 
विज्ञापन


वहीं नवरात्र आरंभ होते ही बाजार में महंगाई का असर देखने को मिला। फलों से लेकर कूटू का आटा तक महंगा हो गया। बात आस्था और भक्ति से जुड़ी होने के कारण लोगों ने इसके बाद भी खरीदारी की। हालांकि कई स्थानों पर लोगों का विक्रेताओं से इसको लेकर विवाद भी हुआ। पहले जहां कूटू का आटा 100 रुपये किलो बिक रहा था वहीं गुरुवार को वह 120-135 रुपये किलो तक बिका। वहीं केले भी 10 रुपये दर्जन से बढ़कर 30 रुपये दर्जन तक बिके। इसी प्रकार संतरा 50 से बढ़कर 70, पपीता 20 से बढ़कर 30, अंगूर 50 से बढ़कर 70 और सेब 100 रुपये किलो से बढ़कर 120 रुपये किलो बिके। इस संबंध में फल विक्रेता सिकंदर ने बताया कि मंडी में फलों के भाव गुरुवार से काफी बढ़ गए हैं। इसके चलते फुटकर भाव भी अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed