फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lover committed suicide his girlfriend marriage being fixed In Mainpuri

घरवालों को मंजूर नहीं मिलन: प्यार को भुला नहीं पा रहा था युवक, जुदाई बर्दाश्त न हुई... तो खत्म कर ली जिंदगी

Sun, 31 Mar 2024 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 04:33 PM IST
सार

युवक प्यार को भुला नहीं पा रहा था। वह प्रेमिका को लेकर गांव से भाग जाना चाहता था। इससे पहले परिजन को इस बात की भनक लग गई। उन्होंने युवती की शादी तय कर दी। जानकारी मिलने के बाद प्रेमी ने जीवनलीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन
lover committed suicide his girlfriend marriage being fixed In Mainpuri
affair demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। तब तक युवक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर चुप्पी साध ली। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शनिवार की देर रात सूचना मिली कि गांव में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ गांव के लिए रवाना हो गए। वहां जांच करने के दौरान पता चला कि 25 वर्षीय सुमित जाटव गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। उसे पता चला कि प्रेमिका की शादी तय हो गई है तो उसने गांव के बाहर स्थित एक इंटर कॉलेज के पीछे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव: डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बड़े पर्दे का खिलाड़ी ला सकती भाजपा, चर्चा में सिने स्टार का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना पर चुप्पी साध गए परिजन

प्रेमी के फांसी लगाने की खबर जब युवती को मिली तो उसने भी फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। जानकारी होने पर परिजन ने जान बचा ली। पुलिस कुछ और जानकारी जुटा पाती। इससे पहले ही परिजन ने आनन फानन युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवक और युवती के परिजन भी घटना को लेकर चुप्पी साध गए। जांच करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। समाचार लिखे जाने कि किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें:- UP: हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर को कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट? पांच वजह जो भाजपा को भी कर रहीं परेशान

घर से भाग जाना चाहते थे

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सुमित को प्रेमिका की शादी तय होने के बारे में पता चला तो वह प्रेमिका को लेकर गांव से हमेशा के लिए चला जाना चाहता था। युवक और युवती ऐसा कर पाते। इससे पहले ही दोनों के परिजन आ गए। दोनों को समझा बुझाकर अपने अपने घर ले गए। मामला एक ही गांव से जुड़ा होने के चलते घटना को छिपा लिया गया। लेकिन, इसके कुछ देर बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं युवती ने भी जान देने की कोशिश की। युवती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed