फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boxer Vijender Singh will contest LokSabha elections from Mathura in front of HemaMalini Congress gives ticket

UP: हेमा मालिनी के सामने बॉक्सर विजेंदर को कांग्रेस ने क्यों दिया टिकट? पांच वजह जो भाजपा को भी कर रहीं परेशान

Sun, 31 Mar 2024 04:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वह हेमामालिनी के सामने दम दिखाएंगे। ग्लैमर की काट ग्लैमर से करने की कांग्रेस हाईकमान की रणनीति है। जाट बाहुल्य मतदाताओं को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Boxer Vijender Singh will contest LokSabha elections from Mathura in front of HemaMalini Congress gives ticket
बॉक्सर विजेंदर और हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दो बार सांसद रहीं और सिने स्टार हेमामालिनी के ग्लैमर की काट करने के लिए कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस से शनिवार को विजेंदर सिंह को मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इससे जिले के जाट बाहुल्य मतदाताओं को भी आकर्षित किया जा सकेगा।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। विजेंदर सिंह ने पिछली बार दिल्ली से भी लोकसभा चुनाव लड़ा था। दरअसल मथुरा से भाजपा की हेमामालिनी दो बार की सांसद रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

लोकसभा चुनाव 2014 में हेमामालिनी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने रालोद के ही कुंवर नरेंद्र सिंह को रिकॉर्ड वोटों से हराया था। वह भी तब जब मथुरा को रालोद का ही गढ़ माना जाता रहा है। जबकि कभी बेहतर जनाधार वाली पार्टी रही कांग्रेस पिछले कई चुनावों में हाशिए पर चली गई, लेकिन विजेंदर सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुकाबला रोचक हो जाएगा।

विज्ञापन

हाई प्रोफाइल हुई मथुरा सीट

मथुरा संसदीय सीट को हमेशा से ही हाईप्रोफाइल माना जाता रहा है। कभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के कद को देखते हुए तो कभी राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत। पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार का चुनाव ज्यादा हाई प्रोफाइल हो गया है, जहां हेमामालिनी के मुकाबले कांग्रेस ने अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी को उतारा है।
विज्ञापन

जाट वोटरों को ऐसे साधेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे से हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि बॉक्सर चौधरी विजेंद्र सिंह लोकसभा के लिए होंगे। विजेंद्र सिंह बेनीवाल जाट है। मथुरा लोकसभा क्षेत्र में बेनीवाल बड़ी संख्या में है।
 

जीवन परिचय

  • जन्म की तारीख और समय: 29 अक्तूबर 1985 (आयु 38 वर्ष), भिवानी
  • पत्नी: अर्चना सिंह (विवाह- 2011)
  • माता-पिता: महिपाल सिंह बेनिवाल, कृष्णा देवी
  • पुरस्कार: पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार–मुक्केबाज़ी
  • खेल प्रतिभा: मुक्केबाज़ी

पांच कारण जो हेमामालिनी को कर सकते हैं परेशान

  • बेनीवाल जाट बाहुल्य मथुरा में विजेंदर सिंह जातिगत वोट हासिल कर सकते हैं।
  • भाजपा प्रत्याशी का जनता से अपेक्षाकृत कम मेल-मिलाप का चुनाव में बन सकता है मुद्दा
  • युवा प्रत्याशी और उम्र के मानक पर कांग्रेस प्रत्याशी की कराई जाएगी ब्रांडिंग
  • सड़कों पर उतरकर जनता से सीधे जुड़ाव का दिया जाएगा संदेश
  • कांग्रेस ने ग्लैमर से ग्लैमर को मात देने की रणनीति पर काम किया है, जो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है 

मथुरा संसदीय सीट के पिछले चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019-

 
दल उम्मीदवार  वोट
     
भाजपा हेमा मालिनी 671,293
रालोद कुंवर नरेन्द्र सिंह 3,77,822
कांग्रेस महेश पाठक 28,084
              

लोकसभा चुनाव 2014

दल   उम्मीदवार वोट
भाजपा हेमा मालिनी 6,74,633
रालोद जयन्त चौधरी 1,43,890
बसपा विवेक निगम 73,572
सपा दिनेश कर्दम  36,673
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed