फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   lover breaks marriage of girl by reaching boy house with photos and videos In Mainpuri

UP: युवती के साथ खींचे फोटो-वीडियो लेकर लड़के वालों के घर पहुंच जाता है प्रेमी, नहीं होने दे रहा शादी

Tue, 13 Feb 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 09:28 PM IST
सार

मैनपुरी में युवती के साथ खींचे फोटो-वीडियो लेकर प्रेमी लड़के वालों के घर पहुंच जाता है। उन्हें दिखाकर शादी तुड़वा देता है। पीड़िता की मां ने पुलिस से गुहार लगाी है। 

विज्ञापन
lover breaks marriage of girl by reaching boy house with photos and videos In Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमी, युवती की शादी नहीं होने दे रहा है। परिजन जहां भी शादी तय करते हैं, वहां पहुंचकर वह भड़का देता है। युवती के साथ अपने वीडियो और फोटो दिखा देता है। आरोपी के खिलाफ युवती की मां ने तहरीर दी है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


गांव निवासी युवक और दूसरी जाति की युवती के बीच प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन को पता चला तो गैर जाति का होने की वजह से युवती को समझाया। युवती परिजन की बात पर सहमत हो गई। उनकी मर्जी से शादी करने का फैसला कर लिया। अब परिजन युवती की शादी तय करते हैं तो युवक वहां पहुंच जाता है। 

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वह लड़के वालों को युवती के साथ अपने वीडियो और फोटो दिखाकर भड़का देता है। उससे उसकी शादी टूट जाती है। युवती की मां ने थाने में तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि युवक के परिजन भी उसका सहयोग करते हैं। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed