{"_id":"6ab56744eb9fc8d22b064556","slug":"looming-like-a-death-trap-notices-issued-to-22-houses-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-167397-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मौत का साया बने... 22 मकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मौत का साया बने... 22 मकानों को नोटिस
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून और बारिश के मौसम में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए नगर पालिका ने 22 जर्जर और खतरनाक भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। मकान मालिक समय रहते भवनों की मरम्मत करा लें अथवा जर्जर हो चुके हिस्से को स्वयं ध्वस्त करा दें। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो नगर पालिका ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि पुराने और जर्जर भवनों की वजह से राहगीरों, आसपास रहने वाले लोगों और खुद मकान मालिकों के जीवन पर लगातार खतरा मंडराता रहता है। बारिश के दिनों में ऐसे भवनों के गिरने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पालिका की तकनीकी टीम ने शहर का सर्वे कराकर सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके 22 भवनों को चिह्नित किया था। उनका कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि नोटिस की समयावधि समाप्त होने के बाद भी भवन मालिक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाते तो नगर पालिका अधिनियम के तहत कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाएगी।