{"_id":"592c64604f1c1bb349bdb359","slug":"lightning-fuselage-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 29 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आंधी बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज
- फोटो : Falling in dozens of places, tin and tarpaulins also fly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात आई आंधी और बारिश ने जिले भर में तबाही मचाई। दर्जनों स्थानों पर पेड़ टूट गए। वहीं दर्जनों बिजली के पोल और कई ट्रांसफार्मर गिरने से जिलेभर में बिजली गुल हो गई। देहात के कई इलाकों में तो सोमवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। वहीं बारिश के चलते सुबह तो पारा में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को उमस भरी गरमी ने परेशान कर दिया।
देर रात लगभग 10:30 बजे तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद यह क्रम सुबह तक चलता रहा। इसके चलते शहर से लेकर देहात तक दो दर्जन से अधिक स्थानोें पर पेड़ टूट कर गिर पड़े। वहीं छह दर्जन से अधिक विद्युत पोल टूट गए। जबकि देहात में एक दर्जन से अधिक ट्रांफार्मर गिर पड़े। यही नहीं आंधी में कई स्थानों पर टिन और तिरपाल तक उड़ गए। इसके चलते शहर से लेकर देहात तक रात में ही ब्लैक आउट हो गया। सुबह शहर के कई इलाकों में विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई। हालांकि आधे से ज्यादा शहर में दोपहर बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं देहात में तो देर शाम तक कई इलाकों मेें आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। रात में बिजली गुल होने से सुबह लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। कार्यालय जाने के लिए भी लोग परेशान रहे।
सुबह बारिश के चलते जहां मौसम सुहावना था वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते उमस भरी गरमी ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह जहां तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को सूरज अस्त होने के बाद चलीं ठंडी हवाओं ने एकबार फिर मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
रोजेदारों को हुई समस्या
कुरावली। पेयजल आपूर्ति न होने से रमजान माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।