{"_id":"6aeb7043058fedb6f7001ce1","slug":"licenses-of-11-fertilizer-shops-suspended-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1205753-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खाद की 11 दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खाद की 11 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Wed, 04 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कृषि अधिकारी ने 11 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। उनको निरीक्षण के दौरान ये दुकानें आवंटित स्थान पर संचालित होती नहीं मिली थीं। जिले में पिछले कुछ दिनों से डीएपी खाद को लेकर किसान परेशान हैं। विभाग को किसानों ने शिकायत कर बताया कि मानक के अनुसार जो दुकानें अपने स्थान पर होनी चाहिए, वह कहीं और संचालित हो रही हैं। विभाग की ओर से जारी लाइसेंस पर फर्म संचालक दुकानें संचालित नहीं कर रहे थे। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11 लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया था। उनसे इस संबंध में जवाब मांगा गया था। संबंधित दुकानों के संचालकों ने 2 नवंबर तक कोई जवाब नहीं दिया। इस लापरवाही के बाद जिला कृषि अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर दिए। यह कदम किसानों को उचित स्थान पर खाद उपलब्ध कराने के लिए उठाया है।
निलंबित किए गए लाइसेंस
आनंद प्रकाश मिश्रा एंड संस, गयाप्रसाद एंड कंपनी, ब्रम्हानंद अशोक कुमार किशनी, बॉबी ट्रेडर्स, सिया राम एजेंसी, श्रीगणेश फर्टिलाइजर्स, श्रीकृष्णा मशीनरी स्टोर, केसी खाद भंडार, मधु पाइप वर्क, आयुष्मान इंटर प्राइजेज और श्रीदयाल ट्रेडर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
निलंबित किए गए लाइसेंस
आनंद प्रकाश मिश्रा एंड संस, गयाप्रसाद एंड कंपनी, ब्रम्हानंद अशोक कुमार किशनी, बॉबी ट्रेडर्स, सिया राम एजेंसी, श्रीगणेश फर्टिलाइजर्स, श्रीकृष्णा मशीनरी स्टोर, केसी खाद भंडार, मधु पाइप वर्क, आयुष्मान इंटर प्राइजेज और श्रीदयाल ट्रेडर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन