{"_id":"6aca7d4efe85c828fa059acc","slug":"lekhpals-protest-by-wearing-black-armbands-boycott-of-online-work-continues-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1182823-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: लेखपालों का काली पट्टी बांधकर विरोध, ऑनलाइन कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: लेखपालों का काली पट्टी बांधकर विरोध, ऑनलाइन कार्य बहिष्कार जारी
Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। लोगों को आय, जाति और मूलनिवास प्रमाणपत्र के लिए परेशान होना पड़ा।
लेखपालों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ आठ अक्तूबर से ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर रहा है। इसमें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों का सत्यापन, ऑनलाइन विरासत और कृषक दुर्घटना सहायता जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 17 अक्तूबर से ऑफलाइन कार्यों का भी बहिष्कार होगा। इसके बाद 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लेखपालों की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना और वेतन विसंगतियां दूर करना शामिल है। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने पर भी जोर दिया है। इसके साथ नवनियुक्त लेखपालों के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग भी उठाई है। जिले के सभी 13 थानों में जनसुनवाई के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांध विरोध किया। कस्बा कुरावली में काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में लेखपाल देवेंद्र यादव, बलदेव, शैलेंद्र, जितेंद्र सिंह, विपिन यादव, विपिन शाक्य, सुचित्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जबकि बेवर में सचिन शर्मा, राजकपूर वर्मा, कौशलेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, दीपक कुमार आदि ने धरने में भाग लिया।
-- -