फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Leaky roof, forcing children to read

टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

Sat, 13 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 13 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Leaky roof, forcing children to read
टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ग्रामसभा कैथपुर के प्राथमिक विद्यालय की इमारत बरसात के दिनों में पानी से टपकती रहती है। पानी का लीकेज इतना हो जाता है कि बच्चों का बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सहायक अध्यापक राजवीर 131 बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बने दो कमरो में पढ़ाने को मजबूर है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कैथपुर का फर्स भी बुरी तरह उखड़ चुका है। एक अतिरिक्त कक्ष जिसे कई साल पहले बनाया गया था। आज तक न तो फर्स पक्का हुआ है न ही उसमें कोई खिड़की या दरवाजा लगाया गया है। परिणाम स्वरूप उसका लेंटर एक और झुक गया है और हलकी सी बरसात में भी टपकने लगता है। सरकारी पैसे से बनाए गए एनपीआरसी कक्ष को गांव के  गीतम अपना आशियाना बना लिया है।
विज्ञापन

स्कूल की दीवार से 11 हजार वोल्ट का खंभा लगा है जिसके तार स्कूल की छत को छूते हुए गुजर रहे हैं। जरा सी चूक से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तीन माह पूर्व ही दस वर्षीय अरमान पुत्र इसाक खां कुछ बच्चों के साथ स्कूल की छत पर चढ़ गया। करंट लगने से एक बच्चा बुरी तरह से जल गया। गांव के लोगों ने स्कूल की नई इमारत बनाने तथा बिजली की लाइन स्कूल से दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed