फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lawyer dies in accident in Mainpuri Saudi Arabian residence Pakistan currency recovered from injured colleague

UP News: हादसे में वकील की मौत; घायल साथी से सऊदी अरब का निवास...पाक और बांग्लादेश की करेंसी मिली; पुलिस हैरान

Sat, 17 Aug 2024 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

मैनपुरी में हादसे में वकील की मौत हो गई। घायल साथी से सऊदी अरब का निवास, पाक और बांग्लादेश की करेंसी मिली। देखकर पुलिस को होश उड़े। 

विज्ञापन
Lawyer dies in accident in Mainpuri Saudi Arabian residence Pakistan currency recovered from injured colleague
अधिवक्ता अभय प्रताप शुक्ला का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार लखनऊ निवासी अधिवक्ता की मौत हो गई। साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान जेब से संदिग्ध दस्तावेज मिले। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश की करेंसी और सऊदी अरब की रेजीडेंस आईडी आदि मिले। एसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हादसा बेवर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर हुआ। लखनऊ के कंचनपुरम त्रिवेणी नगर निवासी अधिवक्ता अभय प्रताप शुक्ला अपने साथी मोहम्मद वकील पुत्र जमील निवासी बाराबंकी के साथ किसी काम से आगरा गए थे। देर रात दोनों बाइक से ही वापस लखनऊ लौट रहे थे। 

विज्ञापन

शनिवार की सुबह बाइक जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर करपिया पुरैया बाईपास गांव बझेरा के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी मोहम्मद वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जब मोहम्मद वकील की तलाशी ली गई तो जेब में पाकिस्तान और बांग्लादेश की करेंसी मिली। जेब से आधार कार्ड आदि बरामद हुए। इसके साथ ही सऊदी अरब का मेडिकल प्रपत्र और रेजीडेंस आईडी आदि मिले। 
 
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने सभी कागजात भर्ती कराने आए पुलिसकर्मी को सौंप दिए। वहीं मोहम्मद वकील को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कागजात आदि के संबंध में जांच की जा रही है।
 

सऊदी अरब में काम करने गया था वकील

सड़क हादसे में गंभीर घायल बाराबंकी निवासी मोहम्मद वकील की जेब से संदिग्ध कागजात, पाकिस्तान और बांग्लादेश की करेंसी मिली। इसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष वकील लॉन्ड्री का काम करने के लिए सऊदी अरब गया था। वहीं की रेजीडेंस आई और जाने के लिए स्वास्थ्य प्रपत्र जारी हुआ था। जो कागजात मिले हैं उन पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed