{"_id":"57b352e74f1c1bdc716eb738","slug":"last-monday-the-cheers-from-na-ve-gunje-pagoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सोमवार को भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सोमवार को भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
श्रावण मास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालु उमड़ते रहे। शहर के भीमसेन मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मानी। प्राचीन
चांदेश्वर मंदिर और मां शीतला देवी मंदिर पर भी सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। पूरे दिन शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के चलते मंदिरों में भीड़ अधिक ही रही।
शहर के विख्यात श्री भीमसेन मंदिर में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार देखते ही बन रहा था। सावन के अंतिम सोमवार के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान भीमसेन का बाहर से आए कलाकारों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गई थी। स्वतंत्रता दिवस होने के चलते इस बार मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी ढीली दिखाई दी। कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में व्यस्त दिखे। प्राचीन चांदेश्वर मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। मां शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दास जी मंदिर, एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम, करहल रोड स्थित द्वारिकाधीश मंदिर आदि में बने शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और प्रसाद चढ़ाकर जल अर्पित किया।