फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   krshi kshetr ke baad sabase adhik rojagaar emesemee mein

कृषि क्षेत्र के बाद सबसे अधिक रोजगार एमएसएमई में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
krshi kshetr ke baad sabase adhik rojagaar emesemee mein
औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के तत्वावधान में औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान का आयोजन राजकीय पालीटेक्निक में किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कृषि क्षेत्र के बाद सबसे अधिक रोजगार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम में हैं। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के सहायक निदेशक ब्रजेश यादव ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज उद्यमिता का युग है। एमएसएमई सेक्टर देश के निर्यात में 40 प्रतिशत योगदान देता है। देश की जीडीपी में सात प्रतिशत योगदान है। उन्होंने पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को तकनीकी परामर्श, चयनित उत्पाद पर परियोजना प्रतिवेदन, ऊर्जा संरक्षण, बौद्धिक संपदा अधिकार, आईएसओ, पैकेजिंग, वित्त संबंधी परामर्श, प्रोजेक्ट प्रोफाइल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान ने ऋण लेने के तौर तरीके एवं शिक्षा क्षेत्र में ऋण लेने के बारे में जानकारी दी। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के सुरेश कुमार प्रजापति ने प्रधानमंत्री रोजगार योजना, सृजन योजना, ई-उद्योग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतेंद्र यादव, प्रधानाचार्य लाल सिंह, भूपेंद्र रत्न शाक्य आदि ने जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed