{"_id":"6ab41228b60dd08a5a09fdb7","slug":"kishni-kings-defeated-jagir-hunters-by-13-runs-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-167331-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: किशनी किंग्स ने जागीर हंटर्स को दी 13 रनों से शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: किशनी किंग्स ने जागीर हंटर्स को दी 13 रनों से शिकस्त
Wed, 23 Sep 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 किशनी के दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते कृपाल सिंह। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। हसनपुर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही बेसिक चैंपियंस ट्रॉफी में बुधवार की शाम खेले गए मैच में किशनी किंग्स की टीम ने जागीर हंटर्स को 13 रनों से हराया। 51 रनों की पारी खेलने वाली किशनी के दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
किशनी किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किशनी ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 123 रन बनाए। दीपक ने सर्वाधिक 51, आशीष यादव ने 28 और अमित राजपूत ने 27 रनों की पारी खेली। जागीर के दीपू ठाकुर ने चार और अनूप चौहान ने तीन विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जागीर हंटर्स 16 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। जागीर के प्रबल ठाकुर ने 35, दीपेंद्र यादव ने 27 और राजू चौधरी ने 10 रन बनाए। किशनी किंग्स के विश्वजीत, दीपक और डीपी ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग सनोज और पवन चौहान, स्कोरिंग मनोज और सुमित शुक्ला ने और कमेंट्री रिषी चौहान ने की।