फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kaindal maarch nikaalakar chhaatron ke lie maanga nyaay

कैंडल मार्च निकालकर छात्रा के लिए मांगा न्याय

Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
kaindal maarch nikaalakar chhaatron ke lie maanga nyaay
कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और कई कोचिंग सेंटरों के विद्यार्थियों के साथ परिवारीजनों में रविवार को कैंडल मार्च निकाल कर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने प्रशासन से छात्रा के लिए न्याय की मांग की। यह मार्च क्रिश्चियन तिराहे से कोतवाली तक निकाला गया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में मृतक अनुराधा को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान परिवारीजनों का कहना था कि शीघ्र ही अनुराधा के हत्यारोपियों को पकड़ा जाए। ताकि उसकी आत्मा को शांति मिले। इस मौके पर राजकुमार, अनुज कुमार, विक्रम, आशीष, विशाल, गौरव, आशीश, रामकुमार दुबे, अवनीश, वीरू, भानू राठौर, प्रयंका, अवनेंद्र दुबे, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सावित्री धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। इसमें भी मृतक अनुराधा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर छात्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रा के हत्यारोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सपना भदौरिया, पूनम पांडेय, आस्था पाठक, नेहा गुप्ता, आसफा अख्तर, शिवानी, आदर्श गुप्ता, गौरव राजपूत, प्रिंस मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, दुर्गेश भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed