फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kaangresiyon ne sunee graameenon kee samasyaen

कांग्रेसियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 07 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
kaangresiyon ne sunee graameenon kee samasyaen
चौपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ब्लाक जागीर के ग्राम नगला परसाद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी तक विद्युत खंभे नहीं लगे हैं, जबकि 50 से अधिक कनेक्शन हैं। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर ब्लाकों में नुक्कड़ सभाएं एवं चौपालों के माध्यम से जनजागरण कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय लागू की खाद्य सुरक्षा योजना आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है। पात्र व्यक्ति को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। 11 अप्रैल को प्रदेश के अध्यक्ष डाक्टर निर्मल खत्री मैनपुरी में कृष्णा मैरिज होम में 12:30 बजे कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मनोज शाक्य ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आम व्यक्ति अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिला महासचिव धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति के लिए संघर्ष किया है और उसको हक दिलाया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब-जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई तब-तब महंगाई चरम पर पहुंच गई। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, सुरेश राठौर, विनीता शाक्य, बबलू, जगदीश चंद्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed