फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jyoti's team reached the semi-finals after defeating Bihar Club.

Mainpuri News: बिहार क्लब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची ज्योंती की टीम

Tue, 23 Jun 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jyoti's team reached the semi-finals after defeating Bihar Club.
फोटो 13 अभिषेक शाक्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। संवाद
ज्योंती। क्षेत्र के वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अर्चना गुप्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में ज्योंती क्रिकेट क्लब ने बिहार क्रिकेट क्लब को 66 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

ज्योंती क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए। अश्वनी शर्मा ने 54, हिमांशु शाक्य ने 31 और रानू ने 25 रनों की पारी खेली। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 105 रन ही बना सकी। सूरज कुमार ने 25, निशु कुमार ने 20 और राजीव ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन

चार विकेट लेने पर ज्योंती के अभिषेक शाक्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग अभिषेक गुप्ता और रितिक यादव ने की। कमेंट्री रजत, अश्विनी यादव और अभिषेक ने की। संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया टूर्नामेंट की विजेता टीम को 71 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed