फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Junk to be shifted from mainpuri jail

मैनपुरी जेल से स्थानांतरित होगा जीवा

Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 17 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Junk to be shifted from mainpuri jail
मोनू ठाकुर को मिर्जापुर जेल शिफ्ट किया - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल से चार बंदियों के भागने के बाद अब अधिकारी मैनपुरी जेल में बंद पश्चिमी यूपी के अपराधी जीवा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। उसे जेल से स्थानांतरित करने के लिए जिला और जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है। हालांकि इसमें एक बड़ा पेच हाईकोर्ट का एक स्थगन आदेश है। उसे निरस्त कराने के लिए कोर्ट में पैरवी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गत सोमवार को जिला जेल से चार बंदी फरार हो गए थे। इस मामले में जहां जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। वहीं जेल की सुरक्षा में कमियां भी उजागर हुई हैं। इस मामले में डीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में जिला जेल के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। साथ ही जिला जेल में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय न होने के कारण यहां से शातिर और बड़े अपराधियों को हटाने के लिए भी शासन को पत्र लिखा है। वर्तमान में सबसे शातिर अपराधी मुजफ्फरनगर निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा है। घटना के बाद जिला और जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर जीवा को जिला जेल से कहीं और स्थानांतरित करने की बात कही है। उनका तर्क है कि जिला जेल वर्तमान में जीवा जैसे अपराधी को रखने के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य अपराधियों को भी जेल से हटाने की बात कही है। अधिकारी बताते हैं कि जीवा को यहां से स्थानांतरित करना इतना आसान नहीं है। इसके लिए हाईकोर्ट से आदेश लेना पड़ेगा। कारण उसके जेल से स्थानांतरण पर हाईकोर्ट से स्टे आर्डर है।
विज्ञापन


मिली थी आपत्तिजनक वस्तुएं

जिला जेल में पिछले माह डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था। इसके बाद जीवा की बैरक से काफी आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थीं। उसके पास से 25 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। तब दोनों अधिकारियों ने जेल के कर्मचारियों  और अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा अब तक सुराग

जेल से भागे बंदियों का अभी तक कोई भी सुराग पुलिस को नहीं लगा है। अब अधिकारी भी मान रहे हैं कि संभवत: वह कोई बड़ी वारदात करने के लिए जेल से भागा है। चारों फरार बंदियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान की कमान एएसपी को सौंपी गई है। पुलिस की सभी टीमें पल-पल की जानकारी उन्हें देंगी।
-जिला जेल में अव्यवस्थाओं को देखते हुए जीवा को यहां से दूसरी जेल भेजे जाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
-चंद्रपाल सिंह, डीएम मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed