फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   jija who went to save his sister in law from clutches of bullies attacked and injured In Mainpuri

Mainpuri News: दबंगों के चंगुल से साली को बचाने गए जीजा पर हमला, पीट-पीटकर किया घायल; आरोपी फरार

Mon, 10 Jul 2023 02:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 02:10 PM IST
सार

मैनपुरी में दबंगों के चंगुल से साली को बचाने गए जीजा पर हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें पीट-पीटकर  घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
jija who went to save his sister in law from clutches of bullies attacked and injured In Mainpuri
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गांव में पड़ोस में रहने वाली साली को बचाने के लिए पहुंचे बहनोई पर आरोपियों ने सरिये से हमला कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी की भी लाठी-डंडे से पिटाई की गई। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखनमऊ गांव की है। गांव निवासी विकास बाबू सात जुलाई को घर पर था। तभी पड़ोस में रह रही साली पूजा की चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर विकास तुरंत ही साली के घर जा पहुंचा। वहां देखा कि गांव निवासी नेकसे लाल, दिलीप कुमार, मीना देवी और सोनी देवी पूजा को पीट रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसे सरिया और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच पत्नी बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed