फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jesus's message of Christmas Tree will be six feet

छह फुट के क्रिसमस ट्री में होंगे यीशू के संदेश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिसमस को लेकर क्रिश्चियन समाज के लोगों में उत्साह है। क्रिसमस ट्री, स्टार, केक बनवाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कान्वेंट स्कूलों में क्रिसमस कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। सेंटेनियल चर्च को ईसाई समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह से सजाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

घरों को आकर्षक ढंग से बिजली की झालरों से सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरोें में स्टार टांगे जा रहे हैं क्रिसमस ट्री बनाए जा रहे हैं। कचहरी रोड स्थित सेंटीनियल चर्च को सजाने का काम शुरू कर दिया है। क्रिसमस के लिए चर्च को बिजली की आकर्षक झालरों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेंटेनियल चर्च में शनिवार से क्रिसमस के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। चर्च में धार्मिक कार्यक्रम नववर्ष तक जारी रहेंगे। क्रिसमस पर विशेष आराधना होगी। क्रिसमस को लेकर युवक-युवतियां और बच्चे खरीदारी मेें लगे हैं। गिफ्ट कलेक्शन और सजावटी सामानों की खूब बिक्री हुई। बेकरी पर केक तैयार करने के लिए आर्डर दिए जा रहे हैं। वहीं घरों में भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 साल में बना था सेंटेनियल चर्च
शहर के कचहरी रोड स्थित सेंटेनियल चर्च की स्थापना 14 नवंबर 1943 को की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को चर्च का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की परंपरा चली आ रही है। वहीं क्रिसमस पर लगातार आठ दिनों तक चर्च में विभिन्न आयोजन होते आ रहे हैं। ब्रिटिश काल में चर्च का शुरू हुआ निर्माण कार्य वर्ष 1964 में पूरा हुआ था। 14 नवंबर 1964 के दिन ही चर्च में प्रथम आराधना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed