{"_id":"699ca7019b71d4ed7c0f36b9","slug":"jes-body-found-lying-in-the-power-substation-premises-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154606-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: विद्युत उपकेंद्र परिसर में पड़ा मिला जेई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: विद्युत उपकेंद्र परिसर में पड़ा मिला जेई का शव
Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
घिरोर। कोसमा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार सुबह जेई का शव परिसर में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के 154 नटगई निवासी देवकी नंदन(45) 2019 से जनपद मैनपुरी विद्युत निगम में जेई थे। वर्तमान में वह कोसमा विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार सुबह कर्मियों ने उनका शव चहारदीवारी के पास पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद विद्युत निगम के कर्मियों से जानकारी ली, थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट में मौत की वजह हृदयगति रुकना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।