{"_id":"584060ce4f1c1b626bde6126","slug":"jeep-fell-into-the-pond-and-four-policemen-injured-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप तालाब में गिरी, एसओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप तालाब में गिरी, एसओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जीप तालाब में गिरी, एसओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे में बुधवार देर रात सेक्टर चेकिंग के दौरान एसओ एलाऊ की सरकारी जीप तालाब में गिर गई। हादसे में एसओ समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जीप को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
थानाध्यक्ष एलाऊ सतेंद्र पाल सिंह थाना क्षेत्र में सेक्टर चेकिंग कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे घने कोहरे की वजह से कस्बा से कुछ दूरी पर ड्राइवर जीप से संतुलन खो बैठा। जीप पलटते हुए सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे के समय आशा कार्यकत्री मीनेश गांव निवासी एक महिला प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार कर रही थी। पुलिस की जीप पलटते देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने तालाब में गिरे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया। एसओ एलाऊ सतेंद्र पाल, चालक हरि किशोर, हमराही सचिन कुमार और बलवीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव राजपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार सुबह क्रेन से क्षतिग्रस्त जीप को बाहर निकाला गया।
तालाब के पास नहीं है जीटी रोड की पटरी
कस्बा स्थित जीटी रोड के किनारे लंबा चौड़ा तालाब है। इसकी वजह से रोड की पटरी कटकर तालाब में चली गई है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, मगर अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीते एक माह में चार हादसे हो चुके हैं। इस घटना से पूर्व दो ट्रक, एक डीसीएम और एक टेंपो तालाब में गिर चुका है। बुधवार रात को पुलिस जीप भी तालाब में गिरी थी। लोगों का कहना है कि जब तक रोड की पटरी और तालाब की रेलिंग नहीं बनती हादसे नहीं रुकेंगे।