{"_id":"58b9a9c64f1c1bf0798311ef","slug":"jara-see-laaparavaahee-par-gaee-jaan-teen-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी लापरवाही पर गई जान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी लापरवाही पर गई जान, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिछवां क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रिपल राइडिंग का खामियाजा एक अधेड़ को जान देकर चुकाना पड़ा। जबकि घायल हुए तीन लोगों में से एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया है। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं करहल क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के समीप टहलने गए छात्र की अज्ञात बोलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुरावली के गांव मिढावली खुर्द निवासी ज्ञान सिंह (45) गांव निवासी रिश्तेदार करन सिंह, ऊदल सिंह और ब्रजेश निवासी गांव संतोषपुर थाना भोगांव के साथ बाइक से मैनपुरी रिश्तेदारी में आ रहा था। बाइक जब थाना बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज मोड़ के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ज्ञान सिंह की मौत हो गई, जबकि करन सिंह को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। ऊदल सिंह और ब्रजेश जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
थाना करहल क्षेत्र के गांव कझरा निवासी वीरेश कुमार (16) थाना क्षेत्र स्थित आजाद विद्यालय में 10वीं का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के समीप टहलने के लिए गया था। सुबह करीब सात बजे जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के समीप पुलिया पर पहुंचते ही अज्ञात बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि वीरेश आर्मी और पुलिस भर्ती के लिए अभी से तैयारी कर रहा था। रोजाना दौड़ लगाना, कसरत आदि करता था।