{"_id":"5784f02c4f1c1b904913d620","slug":"isn-river-diversion-against-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन नदी की धारा मोड़ने के विरोध में वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन नदी की धारा मोड़ने के विरोध में वकील
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बातचीत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी के वकील ईशन नदी की धारा मोड़ने का प्रयास सफल नहीं होने देंगे। इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे। ईशन नदी की धारा मोड़ने का प्रयास करते समय मीडियाकर्मियों के साथ की गई अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैनपुरी बार एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रभारी डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि आश्रम रोड पर स्थित एक इंग्लिश मीडियम स्कूल ईशन नदी किनारे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बना है। इसके संबंध में कई बार संगठन अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। स्कूल प्रबंधन के इशारे पर प्रशासन ईशन नदी की धारा को मोड़ने का प्रयास कर रहा है। जो नगर के लिए अच्छा नहीं है। चार जुलाई को ईशन नदी की धारा मोड़ने का प्रयास करते समय कवरेज करने वाले मीडियाकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिस-पीएसी ने अभद्रता की। इतना ही नहीं बाद में उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट तक दर्ज करा दी। ज्ञापन में मंाग की गई है कि ईशन नदी की धारा न मोड़ी जाए। मीडियाकर्मियों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट निरस्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अजय कृष्ण पांडेय, कुलदीप प्रताप सिंह चौहान, आशुतोष पांडेय, दिनेश मिश्रा, पवन मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।