VIDEO: पांच साल के बच्चे पर गिरा आश्रम का गेट, पिता के सामने थम गईं बेटे की सांसें; एक साल पहले हुआ था निर्माण
शिव कुमार स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी हैं। रविवार शाम करीब छह बजे वह पांच वर्षीय पुत्री आरव उर्फ शनी को साथ लेकर पास ही ऋषि आश्रम टहलने के लिए गए थे। वहां खेलते समय आरव अहाते में लगे लोहे के दरवाजे के पास पहुंच गया, गेट पिलर सहित बच्चे के ऊपर पलट गई।
विस्तार
यूपी के मैनपुरी शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में रविवार शाम पिता के साथ ऋषि आश्रम गए पांच वर्षीय बालक पर लोहे का गेट गिर गया, पिता ने जब तक लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला, तब तक सांसें थम चुकी थीं। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
वहां खेलते समय आरव अहाते में लगे लोहे के दरवाजे के पास पहुंच गया, गेट पिलर सहित बच्चे के ऊपर पलट गई। बेटे की चीख सुन कर पिता शिव कुमार के होश उड़ गए। आश्रम में मौजूद कुछ लोगों की मदद से आरव को बाहर निकाला।
आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छाया है, माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद रात करीब 8:30 बजे इंस्पेक्टर कोतवाली ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।