{"_id":"695ea10e50c0db6342087137","slug":"injection-sample-fails-test-accused-sent-to-jail-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-151853-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जांच में इंजेक्शन का नमूना फेल, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जांच में इंजेक्शन का नमूना फेल, आरोपी को भेजा जेल
Wed, 07 Jan 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुसमरा में दो साल पहले नकली दवा बेचने वाले की जमानत अपर जिला जज प्रथम अच्छे लाल सरोज ने खारिज कर दी है। उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। मुकदमे की अब नियमित सुनवाई होगी।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने 21 नवंबर 2023 को कुसमरा में आस्तिक मेडिकल स्टोर को चेक किया था। दुकान पर रखे पशुओं के लिए सेफ इंजेक्शन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में नमूना फेल होने के बाद औषधि निरीक्षक ने अपर जिला जज प्रथम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया। दुकान मालिक हरीशंकर ने 17 दिसंबर 2025 को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
हरीशंकर को न्यायालय से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। हरीशंकर ने जमानत पाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया। एडीजीसी मुकुल रायजादा ने न्यायालय में बताया कि इस अपराध में आरोप साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। अपर जिला जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए हरीशंकर की जमानत खारिज कर दी है।