फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Inherited system of inherited system: Girish Yadav

प्रदेश की बदहाल व्यवस्था विरासत में मिली: गिरीश यादव

Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 20 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inherited system of inherited system: Girish Yadav
प्रदेश की बदहाल व्यवस्था विरासत में मिली: गिरीश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की बदहाल व्यवस्था हमें पिछली सरकार से विरासत में मिली है। इसको सुधारने के लिए योगी सरकार को कुछ समय देना चाहिए। उसके बाद ही कोई टिप्पणी करनी चाहिए। औरों को 15 साल दिए हमें भी कुछ माह दो। यह कहना है जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का। वे शनिवार को ट्रांजिस्ट हास्टल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले की हालत खराब है। सभी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। इस परिपाटी को बदलने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बिजली विभाग हो या फिर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सभी में कामकाज का कल्चर विकसित किया जाएगा। जिले की ध्वस्त बिजली व्यवस्था के लिए उन्होंने पिछले दिनों आए तूफान को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम आदमी की सुरक्षा के लिए प्रत्येक चौराहे पर सीसी टीवी कैमरे लगेंगे। यही नहीं चिकित्सकों को सरकार की ओर से ईवनिंग प्रेक्टिस करने के लिए कहा जाएगा। वे जिला अस्पताल में ही नि:शुल्क मरीजों को देखा करेंगे। इसके लिए नियम कानून बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed