{"_id":"64ff312fae34090fab04a0bb","slug":"in-laws-threw-married-woman-out-of-house-in-mainpuri-after-not-getting-two-lakhs-in-dowry-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: दहेज में नहीं मिले दो लाख...तो विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: दहेज में नहीं मिले दो लाख...तो विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, डेढ़ साल पहले ही हुई थी शादी
Mon, 11 Sep 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:21 PM IST
सार
मैनपुरी में दहेज में दो लाख नहीं मिले तो ससुरालीजन ने विवाहिता को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। अभी डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक विवाहिता ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। बताया कि मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरनाहल थाना क्षेत्र के गणेश नगर गढ़िया गांव निवासी ओमवती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पिता किशन सिंह ने उसकी शादी वर्ष 2022 में जनपद फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव अकलाबाद निवासी दिनेश चंद्र के साथ की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण ध्यान दें: उर्स मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें स्टेशन और समय सारिणी
विज्ञापन
बताया कि आए दिन उसे मारते पीटते। दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर 14 जून 2023 को उसकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।