फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   husband beat his disabled wife to death and on complaint of son In Mainpuri police sent accused to jail

UP News: पति ने पीट-पीटकर दिव्यांग पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, बेटे ने पहुंचाया जेल

Tue, 27 Aug 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

मैनपुरी में पति ने पीट-पीटकर दिव्यांग पत्नी की हत्या कर दी। बेटे ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन
husband beat his disabled wife to death and on complaint of son In Mainpuri police sent accused to jail
आरोपी विनोद कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिव्यांग पत्नी की हत्या उसके पति ने ही बेरहमी से पीटकर की थी। पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव गांगसी की है। गांव निवासी प्रेमा देवी (60) का शव सोमवार को घर में पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीण पति विनोद पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच मृतका के पुत्र चमनदीप ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मां प्रेमा देवी को पिता विनोद कुमार ने बेरहमी से पीटा। जिस वजह से मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां के हत्यारोपी को वह हर हाल में सजा दिला कर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर आई। चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed