फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Husband acquitted in wife and daughter murder case in mainpuri

UP: पत्नी-बेटी के हत्यारोपी को मिली थी फांसी की सजा...सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा सुनवाई; 11 साल बाद बरी

Thu, 15 Jan 2026 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 Jan 2026 11:54 PM IST
सार

पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में आरोपी को 11 साल बाद बरी कर दिया गया। आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा सुनवाई हुई, जिसके बाद आरोपी को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन
Husband acquitted in wife and daughter murder case in mainpuri
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

मैनपुरी के गांव रूपपुर में 11 वर्ष पहले पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में आरोपी सोबरन सिंह प्रजापति को संदेह का लाभ देते हुए स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश ने बरी कर दिया। आरोपी को वर्ष 2017 में अपर जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने भी फांसी की सजा बरकरार रखी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नए सिर से मुकदमे की सुनवाई का आदेश दिया, जिसके बाद सोबरन बरी हो गया।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के गांव रूपपुर में 29 जून 2014 की रात को ममता और उसकी बेटी सपना की हत्या कर दी गई थी। 30 जून को ममता के भाई रजनेश निवासी नगला पजाबा, थाना कोतवाली ने ममता के पति सोबरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जांच कर चार्जशीट दाखिल की और मुकदमे की सुनवाई कर तत्कालीन अपर जिला जज प्रथम गुरुप्रीत सिंह बाबा ने सोबरन को दोषी करार देते हुए 01 मार्च 2017 को फांसी की सजा सुनाई और 25 हजार का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


सजा के खिलाफ सोबरन सिंह ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में अपील की। न्यायमूर्ति ओमप्रकाश और संजय अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई करने के बाद 01 अक्तूबर 2018 को अपील खारिज कर अपर जिला जज की सुनाई फांसी की सजा बरकरार रखी लेकिन जुर्माना खत्म कर दिया। सोबरन ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संजय करोल व संदीप मेहता की खंडपीठ ने अपील मंजूर कर 4 फरवरी 2025 को मुकदमे की नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया। इस पर स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट जयप्रकाश के न्यायालय में मुकदमे की दोबारा सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सोबरन के पुत्र अंकुश की गवाही को न्यायालय ने अविश्वसनीय माना, इसी आधार पर संदेह का लाभ देते हुए उसे बरी कर दिया गया। वह 11 साल बाद जेल से बाहर आया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed