फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Human beings have a similar slogan

मानव-मानव एक समान नारे से गूंजी सड़कें

Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Wed, 10 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Human beings have a similar slogan
मानव-मानव एक समान नारे से गूंजी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील बौद्ध विकास समिति द्वारा बुधवार को नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने पंचशील झंडी दिखाकर रवाना किया। पावर हाउस रोड स्थित गौतम बुद्ध इंटर कालेज से निकाली गई यात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई ज्याेंती रोड शाक्य मुनि बुद्ध विहार पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

विकास समिति के बैनर तले अध्यक्ष डाक्टर भागीरथ बौद्ध की देखरेख में निकाली शोभायात्रा में समय से पूर्व ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। बड़ी संख्या में बुद्ध उपासक, उपासिकाओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल धम्मप्रेमी मानव-मानव एक समान, बुद्ध धम्म की यही पहचान जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भगवान बुद्ध की आकर्षक झांकियों के साथ ही अन्य झांकियां भी शामिल थीं। पावर हाउस रोड से शुरू हुई यात्रा भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, क्रिश्चियन तिराहा, कचहरी रोड, सदर बाजार, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, बड़ी खानकाह, आगरा रोड पुलिस चौकी होती हुई ज्योंती रोड शाक्य मुनि बुद्ध विहार पहुंची। कई स्थानों पर तमाम संगठनों ने शीतल पेय और जल वितरित किया। यात्रा में शामिल भगवान बुद्ध सहित अन्य झांकियां तथा घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा में शामिल बुद्ध अनुयायी बैंड की धुनों पर झूमते गाते रहे। रास्ते भर उपदेशकों ने भगवान बुद्ध के उपदेश लोगों को दिए। डाक्टर क्षेत्रपाल, अरविंद शाक्य, अरुण गुप्ता, चेयरमैन साधना गुप्ता, सिद्धार्थ आदि ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। इससे पूर्व अश्वनी कुमार शाक्य, मुकेश कुमार, सचिव सुरेंद्र सिंह शाक्य, डा. वीरेंद्र शाक्य, गौरव शाक्य, गोविंद कश्यप आदि ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन



वैज्ञानिक धर्म है बौद्ध धर्म
गौतम बुद्ध इंटर कालेज आगरा रोड पर धम्मसभा हुई। इसमें भंते सुमित रतन ने कहा कि वर्तमान में मानव भगवान बुद्ध के आदर्शों को भूलता जा रहा है। महात्मा बुद्ध के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने गौतम बुद्ध द्वारा दिए गए शीलों को अपनाने का जोर दिया गया। कार्यक्रम में पधारे समस्त भिक्षु संघ को चीवर दान किया गया। इस मौके पर बालकदास शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, हरवंश सिंह शाक्य, अरुण कुमार शाक्य, बालकृषण शाक्य, जितेंद्र शाक्य, संतोष शाक्य, अवधेश कुमार, सुघर सिंह, नाथूराम शाक्य, विनीता शाक्य, मनोज शाक्य, रामशंकर शाक्य, हाकिम सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed