फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   How practical will without Lab

बिना लैब के कैसे होंगे प्रैक्टीकल

Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 05 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
How practical will without Lab
Army Goodwill School - फोटो : File Photo
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनवरी से शुरू होने की संभावना है।  रही हैं। उससे पूर्व प्रैक्टीकल कराए जाने हैं, लेकिन जिले के तमाम वित्तविहीन कालेज ऐसे हैं जहां लैब के नाम पर सिर्फ लकीर पीटी गई है। ऐसे में इन कालेजों में इंटर के प्रैक्टीकल कैसे होंगे। इस बात को लेकर विद्यार्थी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में 37 शासकीय और 349 वित्तविहीन इंटरमीडिएट और हाईस्कूल हैं। एडेड विद्यालयों में तो लैब संचालित हैं, लेकिन वित्तविहीन विद्यालय ऐसे हैं जहां लैब तो दूर मानक ही पूरे नहीं हैं। जनवरी तक इंटर और हाईस्कूल के प्रैक्टीकल होना अनिवार्य है। सूत्रों की माने तो अभी तक 66 विद्यालयों की लैब ऐसी हैं जहां सामान आदि तक पूरा नहीं है। ऐसे में इन विद्यालयों में प्रैक्टीकल के नाम पर लकीर पीटी जाएगी। बता दें कि कई कालेज संचालक ऐसे हैं जो परीक्षा लेने आए परीक्षकों से सांठगांठ कर लेते हैं। ताकि अपने परीक्षार्थियों को मनचाहे नंबर दिला सकें ।
विज्ञापन

वहीं सूत्रों की माने तो प्रैक्टीकल के नाम पर छात्रों से वसूली भी की जाती है। प्रत्येक छात्र से सौ से दो सौ रुपये तक वसूले जाते हैं। जिन्हें एकत्रित करके परीक्षकों को थमा दिया जाता है। वहीं कुछ खातिरदारी करने के लिए अपने पास बचाकर रख लेते हैं। प्रैक्टीकल पास आ जाने पर एडेड विद्यालयों में भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की सामग्री एकत्रित कराई जा रही है। ताकि प्रैक्टीकल के दौरान छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टीकल की डेट आने से पहले ही सभी कालेज संचालकों को लैब आदि सही कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे कालेजों का निरीक्षण किया जा रहा है जहां लैब और उपकरण नहीं हैं। उन्हें कालेज संचालकों को शीघ्र ही सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है।
                        आरपी यादव, डीआईओएस, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed