फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   holee par dhamaal, khoob uda gulaal

होली पर धमाल, खूब उड़ा गुलाल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
holee par dhamaal, khoob uda gulaal
रंगों और उल्लास के त्योहार होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंगों और उल्लास के त्योहार होली पर शहर में जमकर रंग खेला गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर तक हर तरफ रंग और गुलाल उड़ता नजर आया।
विज्ञापन

होली पर अल सुबह जैसे ही होलिका में अग्नि लगी अधिकांश लोगों का घरों से निकलना शुरू हो गया। होलिका मैया की जय के जयकारे के साथ आखत डालने के बाद लोग गले मिलते देखे गए। यह सिलसिला देर रात तक चला। होली की उमंग में युवा और बुजुर्ग सभी डूबे नजर आ रहे थे। कई स्थानों पर लोगों ने एकजुट होकर गलियों में रंग के ड्रम और बाल्टियां भरकर रख ली थीं। कहीं युवक पिचकारियों से ऊपर रंग फेंक रहे थे तो कहीं महिलाएं छतों से रंग और गुलाल की वर्षा कर रही थीं। रंग की उमंग में हुरियारे इस कदर मगन थे कि उन्हें होली के अलावा कुछ भी नहीं सूझ रहा था। होली के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था ने युवाओं को परेशान किया। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुई जिस ओर निकल जातीं, मदमस्त युवाओं पर होली की मस्ती कुछ देर के लिए नदारद हो जाती। दोपहर दो बजे रंग डालने का सिलसिला समाप्त हुआ। इसके पश्चात शुरू हुआ मिलकर बधाई देने का दौर। नगर के सभी आयु वर्ग के लोगों के झुंड एक दूसरे से होली मिलने अपने घरों से निकल पड़ा। बच्चे बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। होली की बधाई देने वालों की मिष्ठान, गुजिया, नमकीन, दहीबड़े, सौंफ,  सुंगधित इलायची से आवभगत की जा रही है। होली मिलने का यह क्रम शनिवार को देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed