{"_id":"57cdb2a34f1c1b1c56317546","slug":"hero-to-be-vulnerable-to-the-death-of-the-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरो की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरो की चपेट में आकर बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवारामपुर में युवती की हत्या कर शव दफनाने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोबरा टीम ने शव दफनाने जा रहे लोगों को खेत में दौड़कर पकड़ लिया। जानकारी लेने पर पता चला कि एक बच्ची ट्रैक्टर में लगे हेरो पर गिर गई थी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई, जिसका शव दफनाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने भी घटना की जानकारी लेने के बाद एसपी को स्थिति से अवगत कराया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
गांव सेवारामपुर का रहने वाला रामवीर लोधी ट्रैक्टर में हेरो लगाकर खेत में जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के कुछ बच्चों के साथ उसकी चार वर्षीय पुत्री गुंजन भी बैठी थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक बैलेंस बिगड़ने के बाद बच्ची हेरो पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को लेकर गांव पहुंचे और दफनाने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में किसी युवती की हत्या करने के बाद परिवारीजन शव को दफनाने जा रहे हैं। सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह और कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। परिवारीजनों से पूछताछ करने के बाद सत्यता पाए जाने पर पुलिस वापस लौट आई।