{"_id":"652a9966c6be3b19b10dba05","slug":"health-department-sealed-clinic-after-death-of-young-man-due-to-quack-treatment-in-mainpuri-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक; आरोपी फरार
Sat, 14 Oct 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:09 PM IST
सार
मैनपुरी में झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। आरोपी संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन
Agra News; झोलाछाप की क्लीनिक सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में झोलाछाप के इलाज से जुकाम से परेशान युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई से अवैध क्लीनिक का संचालकों में अफरातफरी मच गई। कई तो अपनी दुकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
घटना घिरोर थाना क्षेत्र के हड़ाई गांव की है। शुक्रवार की शाम कस्बा निवासी पुष्पेंद्र सिंह को परिजन जुकाम की दवा दिलाने के लिए गांव के ही झोलाछाप ओम सिंह के पास लेकर आए थे। झोलाछाप ने युवक को एक इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद ही पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Etah: जैथरा सीएचसी पर सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, ओपीडी 300 से अधिक पहुंच रहे
विज्ञापन
झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की मौत के बाद परिजन की ओर से कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया गया था। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीएचसी गोधना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रवीन कुमार टीम के साथ गांव हड़ाई पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
इस दौरान क्लीनिक से झोलाछाप नदारद मिला। पुलिस बल की मौजूदगी में क्लीनिक को सील किया गया। इसके बाद टीम ने गांव मधन पहुंच कर अवैध क्लीनिक संचालन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की। कार्रवाई से अवैध रूप से क्लीनिक संचालन कर रहे झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग गए।