फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Head tilted slightly to the front tricolor ...

तिरंगा सामने हो तो जरा सिर को झुका देना...

Fri, 03 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 03 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Head tilted slightly to the front tricolor ...
तिरंगा सामने हो तो जरा सिर को झुका देना... - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेला ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी बेवर के मंच पर महाकविदेव दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने देशभक्ति, देश के हालातों पर काव्य पाठ प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कामता सिंह यादव व कवि बदन सिंह मस्ताना समेत सभी कवियों का संयोजक मंडल ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि कामता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि श्रीचंद्र वर्मा चंद्र ने रचना सुनाई, देख गुलामी के मंजर को आजादी ने ली अंगड़ाई, बेवर में थाने के ऊपर विजय पताका फहराई। संदेश चौहान ने कहा आते भूकंप हैं, आते तूफान हैं, बाल मेरे अभी तक क्यों नोंचे गए, रो रही है धरा एक पैगाम ले उसके आंसू अभी तक ना पोंछे गए।
विज्ञापन

शरद कश्यप ने कहा वतन की आबरू रखना जवानों को सिखा देना, तिरंगा सामने हो तो जरा सिर को झुका देना। ओमप्रकाश वर्मा ओम ने कहा शौर्य गाथाएं सुन जिनकी हर्षित हो मन, उन शहीदों को सौ बार मेरा नमन। युवा कवि संजय तोमर ने कहा जो अब तक बंद थे बक्से में, वो कुर्ते निकाले हैं, शराफत का पहन चोला लगते भोले भाले हैं। संचालन की भूमिका निभा रहे कवि बदन सिंह मस्ताना ने कहा प्राण से प्यारा रहा जिनको वतन है, स्वयं को चाहा नहीं दो गज कफन है। काव्य सम्राट दीन मोहम्मद दीन ने कहा कि पावन माटी देश की हम उसकी संतान, माटी का वंदन करुं जय हो हिंदुस्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कवि पुरुषोत्तम अटल, शिवम शुक्ला, आलोक भदौरिया अर्श ने भी काव्य पाठ किया। अंत में संयोजक आशिक अली, संजीव यादव ने समस्त कवियों का सम्मान किया। मेला सह संयोजक इंद्रपाल यादव, श्रीकृष्ण गुप्त, कमलप्रताप भदौरिया, राज त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, भईयन शुक्ला, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed