फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Had not cast off the conversion will MDM

कंवर्जन कास्ट न मिली तो बंद होगा एमडीएम

Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Had not cast off the conversion will MDM
कंवर्जन कास्ट न मिली तो बंद होगा एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कंवर्जन कास्ट न मिलने से शिक्षक परेशान हैं। 30 नवंबर तक धनराशि न मिली तो शिक्षक एक दिसंबर से मिड-डे मील बंद कर देंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जिला स्तर पर आठ माह पूर्व ग्रांट होने पर भी उक्त धनराशि को एमडीएम के खातों में नहीं भेजा गया है। इस कारण अध्यापक अपनी जेब से एमडीएम बनवाने को मजबूर हैं। बढ़ते आर्थिक दबाव के कारण शिक्षक अब और दिनों तक इस योजना को संचालित नहीं कर सकते हैं। शिक्षकों ने बीएसए को भी एमडीएम न बनवाने की चेतावनी दी है। इस पर जिलाधिकारी ने 30 नवंबर तक धनराशि एमडीएम के खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि शासनादेश के अनुसार विभाग अग्रिम कंवर्जन कास्ट भेजकर ही शिक्षकों को एमडीएम बनवाने के लिए बाध्य कर सकेगा। इस मौके पर राजीव यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, सत्यवीर सिंह यादव, रामसेवक यादव, प्रदीप यादव, कृष्ण गोपाल सिंह, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed