फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Guru Purnima festival in the Hermitage began Akrsanand

एकरसानंद आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव शुरू

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima festival in the Hermitage began Akrsanand
मैनपुरी। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हो गया। 31 जुलाई तक आश्रम में धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। महोत्सव में देश भर से हजारों श्रद्धालु जुटेंगे। गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 30 जुलाई को दैवी संपद मंडल की स्थापना, उन्नयन, प्रचार एवं प्रसार में दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सहयोगियों को मंडल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन श्री एकरसानंद आश्रम द्वारा प्रकाशित परमार्थ गौरव पत्रिका की वर्षगांठ मनाई जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। स्वामी श्रवणानंद सरस्वती जी महाराज ने कथा से पूर्व पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण मात्र से सारे पाप धुल जाते हैं। भागवत कथा से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा चलेगी। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौैरान भागवत कथा के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन

31 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन यहां जिले के ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त आकर गुरु पूजन करेंगे। दैवी संपद मंडल के संस्थापक स्वामी एकरसानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती जी महाराज और स्वामी भजनानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य सद्रुदेव की प्रतिमा की पूजा अर्चना के लिए आएंगे। दैवी संपद मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज भी गुरु पूर्णिमा से पूर्व आश्रम पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed