फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Got LPG connections activated.

Mainpuri News: एलपीजी कनेक्शनों को चालू कराया

Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Got LPG connections activated.
फोटो 46 ​शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते एचपीसीएल के कर्मचारी। स्रोत विभाग - फोटो : सांकेतिक
मैनपुरी। कई मोहल्लों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू बिना ही एलपीजी कनेक्शन बंद किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं की समस्या की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद एचपीसीएल की ओर से गैस एजेंसियों के बाहर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गईं। पीएनजी उपलब्ध नहीं थी, उनके बंद एलपीजी कनेक्शन दोबारा चालू कराए गए।
विज्ञापन


शहर में एचपीसीएल की ओर से पीएनजी नेटवर्क के विस्तार कराया जा रहा है। इस बीच कई उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। जिन मोहल्लों और कॉलोनियों में अभी गैस नहीं पहुंच सकी, वहां के लोग भी एलपीजी कनेक्शन बंद होने से परेशान थे। घरों में खाना बनाने के लिए गैस उपलब्ध नहीं होने से परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने एचपीसीएल के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद शहर के कचहरी रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी और महालक्ष्मी गैस एजेंसी के बाहर शिविर लगाए गए। यहां कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और एलपीजी कनेक्शनों को दोबारा चालू कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


शहर में 6200 कनेक्शन किए गए बंद
एचपीसीएल के भौगोलिक क्षेत्र प्रमुख रामरतन सिंह ने बताया कि शहर में 6200 एलपीजी कनेक्शन बंद किए गए हैं। जिन मोहल्लों और कॉलोनियों में पीएनजी लाइन के साथ गैस की आपूर्ति उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन बंद कराए जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां गैस उपलब्ध नहीं होने के बावजूद एलपीजी कनेक्शन बंद हो गए थे, उनके कनेक्शन दोबारा चालू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 46 शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते एचपीसीएल के कर्मचारी। स्रोत विभाग

फोटो 46 शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते एचपीसीएल के कर्मचारी। स्रोत विभाग- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed