{"_id":"66d5ef36773dd859a1079763","slug":"girls-reached-thana-in-mainpuri-told-that-teacher-bad-touches-them-and-touches-their-waist-in-school-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निकला हैवान: कमर को छूता... तो कभी काटता चिकोटी; बच्चियों की आपबीती सुन अंदर तक हिल जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निकला हैवान: कमर को छूता... तो कभी काटता चिकोटी; बच्चियों की आपबीती सुन अंदर तक हिल जाएंगे आप
Tue, 03 Sep 2024 07:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:18 AM IST
सार
मैनपुरी में एक शिक्षक हैवान निकला। वह स्कूल में बच्चियों की कमर को छूता था। उन्हें चिकोटी काटता था। बच्चियों ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कस्बा औंछा स्थित एक पूर्व माध्यमिक स्कूल का शिक्षक इस कदर गिर चुका था कि गुरु-शिष्य का रिश्ता भी शर्मसार करने से बाज नहीं आया। थाने पहुंची बच्चियों ने पुलिस को बताया कि वह कभी कमर को छूता था तो कभी चिकोटी काटता था। वह किसी न किसी तरह से अपने पास बुलाने की कोशिश करता रहता था। शिक्षक की करतूत के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक की करतूत कभी किसी के सामने नहीं आती, अगर कक्षा आठ की छात्रा उसकी हरकत का विरोध नहीं करती। छात्रा ने विरोध किया और हिम्मत दिखाते हुए अभिभावक और पुलिस को सब कुछ सच बताया। छात्रा ने बताया कि शिक्षक हमेशा पास बुलाने का बहाना तलाशता था। कभी बहाने से कमर को छूता था तो कभी चिकोटी काटता था।
विज्ञापन
ये हरकत तो 8वीं की छात्रा के साथ कर रहा था। कक्षा तीन में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं को तो शिक्षक फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था। इन्हीं हरकतों से बच्चियां शिक्षक नरेंद्र यादव से दूर-दूर रहने लगी थी। इसके बाद भी शिक्षक कोई न कोई बहाना बनाकर बच्चियों के पास जाता और अपनी घृणित मानसिकता के साथ बच्चियों के साथ गंदी हरकत करता था।