फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   girl committed suicide by hanging herself in her room In Mainpuri

Mainpuri: बाहर गई थी मां... लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख

Tue, 06 Feb 2024 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 06:35 PM IST
सार

मैनपुरी में मां घर के बाहर गई थी। छोड़ी देर बाद लौटी तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। देखते ही उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging herself in her room In Mainpuri
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के सगामई गांव की है। सोमवार की शाम गांव निवासी करन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री शिवानी ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां उमा देवी जब घर के बाहर बकरी बांध कर वापस लौटी तो कमरे में बेटी का शव लटका देख चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से युवती का शव फंदे से उतारा गया। परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शिवानी का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। युवती की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed