फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ganit mein rameehaar aur vigyaan mein audany mandal ne maaree baajee

गणित में रमईहार और विज्ञान में औड़न्य मंडल ने मारी बाजी

Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 04 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
ganit mein rameehaar aur vigyaan mein audany mandal ne maaree baajee
सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीआरसी नगला जुला में आयोजित विज्ञान एवं गणित मेले में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आए विद्यार्थियों को रविवार को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान एबीएसए भारती शाक्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गणित मॉडल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमईहार की काजल प्रथम, करीमगंज के गौरव और मधुपुरी की कामिनी द्वितीय, नगला मूले की पिंकी तृतीय स्थान पर रही। वहीं विज्ञान मॉडल में जूनियर हाईस्कूल औड़न्य मंडल प्रथम, गांगसी, नवादा और जासमई द्वितीय और नगला जुला तृतीय स्थान पर रहा। भाषण में उझैया की रिया चौहान प्रथम, तनीषा द्वितीय, सिरौलिया के अजय कुमार तृतीय रहे। लघु नाटिका में झिंझाई प्रथम, नगला जुला द्वितीय, हलपुरा तृतीय रहा।
विज्ञापन

चित्रकला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगौधा प्रथम, दिवरौली द्वितीय, रागिनी तृतीय रही। निबंध में राधानगर की भावना प्रथम, उझैया की गुलशन द्वितीय, धरमंगदपुर की आदित्य तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में रूपपुर बांक के विनय प्रथम, हरचंदपुर की सोनालिका द्वितीय, हलपुरा के विजय कुमार तृतीय रहे। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सह समन्वयक महेश चंद्र चतुर्वेदी, कायम सिंह, सतीश, जयध्वज भदौरिया, रीता, राकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष राजीव यादव, संकुल प्रभारी सुखेंद्र प्रताप, सर्वेश यादव, विवेक यादव, सतीश यादव, प्रमोद शाक्य, राधा यादव, अंबुज भदौरिया, दीपक, तनेजा, महेश राणा, नरेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed