{"_id":"6533acf1a2d8866d000f97c3","slug":"four-year-old-innocent-girl-died-after-being-hit-by-jcb-in-mainpuri-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: जेसीबी की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: जेसीबी की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक; मची चीख पुकार
Sat, 21 Oct 2023 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 04:20 PM IST
सार
मैनपुरी में जेसीबी की चपेट में आकर चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक चार साल की मासूम बच्ची की जेसीबी की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। इस बीच चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दीप निवासी देवेंद्र सिंह के घर के पीछे एक प्लॉट में शनिवार की सुबह जेसीबी से भराव डाला जा रहा था। जेसीबी में लगी डैक तेज आवाज में बज रही थी। गाना सुनकर देवेंद्र की चार साल की पुत्री सोनम घर के पीछे प्लॉट में पहुंच गई। इस बीच बच्ची जेसीबी के सामने आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा में पीड़ित का दर्द: थानाध्यक्ष ने बर्तन धुलवाए...शौचालय साफ कराए, मजदूरी व गोबर उठवाया; न्याय फिर भी नहीं
विज्ञापन
चालक की लापरवाही से जेसीबी में खोदाई के लिए लगा प्रेशर डाला का कांटा बच्ची की गर्दन में घुस गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक गाड़ी से उतर कर भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकितसकों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- Agra: पूर्व मंत्री के मकान का किरायेदार ने पत्नी के नाम करा दिया बैनामा, चार नामजद; पुलिस कर रही जांच
मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने नगला दीप पहुंच कर जेसीबी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में मासूम की मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस चालक क तलाश कर रही है।